भारतीय किसान यूनियन बड्डूवाल की इकाई गठित
भारतीय किसान यूनियन पंजाब की बैठक गांव बड्डूवाल में ब्लाक अध्यक्ष रशपाल सिंह भिडर के नेतृत्व में हुई।
संवाद सहयोगी, मोगा : भारतीय किसान यूनियन पंजाब की बैठक गांव बड्डूवाल में ब्लाक अध्यक्ष रशपाल सिंह भिडर के नेतृत्व में हुई। बैठक में जिला महासचिव मोगा शेर सिंह खंभे, स्वर्ण सिंह ब्लाक अध्यक्ष कोटईसे खां, अमरीक सिंह अम्मीवाला, बाज सिंह संगला, कुलजीत सिंह भिडर, फतेह सिंह, जरनैल सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान बैठक अमरीक सिंह, कुलदीप सिंह बब्बू, जसवंत सिंह लखवीर सिंह लक्खा, कुलविदर सिंह किदा, कुलदीप सिंह, संदीप सिंह, जगदीश सिंह, जसमीत सिंह, हरनेक सिंह, जसजीत सिंह, चमकौर सिंह जौहल, परमजीत सिंह, मेजर सिंह, बलविर सिंह, गुरदीप सिंह, सतपाल सिंह, निशान सिंह, कुलविदर सिंह, बलविदर सिंह आदि को मेंबर शामिल किया गया। इस मौके पर किसानों ने दिल्ली में चल रहे किसानी मोर्चे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का फैसला किया।