दहेज के लिए किया प्रताड़ित, पति नामजद
मोगा बाघापुराना पुलिस ने दहेज के लिए उत्पीड़ित करने के आरोप में शिकायत के आधार पर एक पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 10:34 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 10:34 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
बाघापुराना पुलिस ने दहेज के लिए उत्पीड़ित करने के आरोप में शिकायत के आधार पर एक पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआइ मनजिदर सिंह ने बताया कि इस बारे में गांव लंगेआना की रहने वाली बलजीत कौर ने अपने पति गांव चंदनवां के रहने वाले गगनदीप सिंह पर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी 23 सितबर, 2019 को हुई थी। जिसके बाद से उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा और उसे बाद घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें