श्री ब्रह्मचारी योगी महाराज की कुटिया में करवाया हवन- यज्ञ
। श्री ब्राह्मण सभा पंजाब श्री योगीराज ब्रह्मचारी काशीराम वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट बीइंग ब्राह्मण की तरफ से संयुक्त रूप से कुटिया श्री ब्रह्मचारी योगी जी महाराज में माघ महीने के उपलक्ष्य में हवन-यज्ञ करवाया गया।

संवाद सहयोगी, मोगा
श्री ब्राह्मण सभा पंजाब, श्री योगीराज ब्रह्मचारी, काशीराम वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, बीइंग ब्राह्मण की तरफ से संयुक्त रूप से कुटिया श्री ब्रह्मचारी योगी जी महाराज में माघ महीने के उपलक्ष्य में हवन-यज्ञ करवाया गया।
सर्वप्रथम सभी भक्तों ने यज्ञ की अग्नि को प्रज्वलित किया। इसके उपरांत यज्ञ में घी सामग्री, तिल आदि से आहुतियां डाल सर्वभले की प्रार्थना की। राम चंद ने सुंदर सुंदर भजनों से प्रभु की महिमा का गुणगान किया। श्री ब्राह्मण सभा पंजाब जिला मोगा के अध्यक्ष अशोक वत्स ने कहा कि मकर संक्रांति से लेकर माघ का पूरा महीना तीर्थ स्नान, दान के लिए जाना जाता है। इसलिए हमें इस महीने में अधिक से अधिक दान पुण्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी एकता बढ़ाने के लिया हम सबको अपने त्योहारों को एकजुट होकर मनाते उनका आनंद लेना चाहिए। समागम में विशेष रूप में उपस्थित सीनियर एडवोकेट बोधराज मजीठिया को दोशाला देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनजीओ कोआर्डिनेटर एसके बांसल, हिदू महा संगठन के जिला प्रधान संजीव शर्मा, समाजसेवी रवि पंडित, अशोक कालिया, अशोक वत्स, संजय गौतम, अशोक कालिया, संदीप मोदगिल, रामचंद्र शर्मा, रमेश कुक्कू, बूटा राम, लखविदर कौशिक, अमृतलाल, मनोज भंडारी, पंडित दया कृष्ण के अलावा अन्य उपस्थित थे।
Edited By Jagran