गुरप्रीत गैरी बने राष्ट्रवादी यूथ कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव
गुरप्रीत गैरी को राष्ट्रवादी यूथ कांग्रेस का प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया है।
संवाद सहयोगी, मोगा: राष्ट्रवादी यूथ कांग्रेस पार्टी ने मोगा के गुरप्रीत सिंह हैरी को प्रदेश इकाई का संयुक्त सचिव बनाया है। ये नियुक्ति मोहाली में प्रदेश प्रधान गुरप्रीत सिंह घुम्मन व यूथ नेता गुरिदर सिंह शम्मी की अगुवाई में हुई बैठक में लिया गया था। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान शरद पवार का जन्म दिन केक काटकर मनाया गया था।
बैठक में राज्य प्रधान गुरप्रीत सिंह घुम्मन व यूथ नेता गुरिदर सिंह शम्मी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को नशा मुक्त करने के लिए धार्मिक ग्रंथों की शपथ लेकर प्रण लिया था। लेकिन आज तक पंजाब में युवा जहां नशे का शिकार हो रहा है। वहीं पंजाब से नशे का नामोनिशान मिटाने में कैप्टन अमरिदर सिंह कामयाब नही हो पाए है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें ऐसा लग रहा है कि राज्य में सरकार के नाम की कोई चीज नहीं है, आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे है, जिस पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। इस मौके पर यूथ प्रधान गुरप्रीत सिंह घुम्मन ने राष्ट्रवादी यूथ कांग्रेस पार्टी पंजाब स्टेट के जिला मोगा के प्रधान गुरप्रीत सिंह गैरी को ज्वाइंट सचिव पंजाब का पद देकर नवाजा है। इस मौके पर नवनियुक्त ज्वांइट सचिव गुरप्रीत सिंह गैरी ने कहा कि उन्हें जो मान सम्मान मिला है वह पूरी तनदेही व ईमानदारी से काम करते हुए संगठन की हर नीति को घर-घर तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर पार्टी के समस्त नेतागण हाजिर थे।