चार पाजिटिव, एक्टिव केस 26
मोगा जिले में बुधवार को कोरोना के ार पाजिटिव मरीज पाए गए हैं। यह जानकारी सिविल सर्जन डा. अमरप्रीत कौर बाजवा ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल 26 रह गई है।
संवाद सहयोगी, मोगा
जिले में बुधवार को कोरोना के चार पाजिटिव मरीज पाए गए हैं। यह जानकारी सिविल सर्जन डा. अमरप्रीत कौर बाजवा ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल 26 रह गई है। इनमें से आठ मरीजों को होम क्वारंटाइन, 10 को लेवल 2 के आइसोलेशन सेटर में और अन्य को सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कुल 58331 सैंपल एकत्रित किए गए हैं, इनमें से 57977 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 354 की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं सेहत विभाग ने बुधवार को 294 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 2348 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।