Move to Jagran APP

डेढ़ किलो अफीम व अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

। जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से डेढ़ किलो अफीम प्रतिबंधित गोलियों और अवैध शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 03:37 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 03:37 PM (IST)
डेढ़ किलो अफीम व अवैध शराब 
के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
डेढ़ किलो अफीम व अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी,मोगा

loksabha election banner

जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से डेढ़ किलो अफीम, प्रतिबंधित गोलियों और अवैध शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

थाना धर्मकोट में तैनात सहायक थानेदार रछपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने जालंधर बाईपास पर गश्त करते हुए 330 प्रतिबंधित गोलियों के साथ हंसा सिंह निवासी भोएपुर को गिरफ्तार किया। थाना कोटईसेखां में तैनात सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव जानिया में गश्त करते हुए बाइक सवार सारज सिंह निवासी गांव ब्राहमके को एक किलो 500 ग्राम अफीम के साथ काबू किया। उन्होंने बताया कि आरोपित उत्तरप्रदेश के बरेली शहर से अफीम लाकर जिले में बेचने का धंधा करता है। आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि उससे और पूछताछ की जा सके।

इसी तरह, थाना सिटी साउथ में तैनात सहायक थानेदार अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने गांव चड़िक के पास गश्त करते हुए डेढ़ सौ प्रतिबंधित गोलियों के साथ जग्गी सिंह उर्फ बिट्टू निवासी कालेके को गिरफ्तार किया। जबकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान फरार हो गए लबी सिंह निवासी कालेके के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, थाना धर्मकोट में तैनात सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने गांव रेडवां में गश्त करते हुए सवा 25 बोतल अवैध शराब के साथ हरजिदर सिंह निवासी रेडवां को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.