ट्रांसफार्मर से तेल चोरी चुराने वाले चार गिरफ्तार
थाना सदर की पुलिस ने गांव महेशरी संधुआं के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
संवाद सहयोगी,मोगा
थाना सदर की पुलिस ने गांव महेशरी संधुआं के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। शुक्रवार को आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बोलेरो व चोरी का तेल भी बरामद किया है।
थाना सदर में तैनात सहायक थानेदार बूटा सिंह ने बताया कि गांव महेश्वरी संधुआं में रहने वाले हरपाल सिंह पुत्र मेहर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि 25 मार्च को सुबह जब वह अपने खेतों में गया तो महिद्रा पिकअप (पीबी10एस6510) में सवार जसवीर सिंह उर्फ सीरा निवासी महेशरी संधुआं, जगदीश सिंह उर्फ लक्की निवासी फतेहगढ़ कोरोटाना, कुलदीप सिंह उर्फ मोटू निवासी काहन सिंह वाला व कुलदीप सिंह उर्फ लक्खा निवासी भाई का खुंह धर्मकोट उसके खेत में लगे ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर उसे देखने के बाद फरार हो गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता के बयानों पर केस दर्ज किया था। उन्होंने थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मलजीत सिंह की अगुआई में कार्रवाई शुरू की। इस दौरान शुक्रवार को सायं को गांव कालीए वाला दौलतपुरा की नहर पर बने पुल पर नाकाबंदी कर उक्त लोगों को काबू कर लिया।
शनिवार को सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाने के बाद जेएमआइसी अजय की अदालत में चारों आरोपितों को पेश किया गया। अदालत ने 30 मार्च तक उनका पुलिस रिमांड जारी किया है। पुलिस अधिकारी बूटा सिंह ने कहा कि काबू किए गए लोगों ने कबूल किया है कि वे चोरी के तेल को जगराओं इलाके में बेचने का काम करते हैं। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।