भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए पांच नामांकन, घोषणा आज
भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए शनिवार को रणनीति तैयार कर ली गई है जिलाध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार सामने आए हैं। पांचों दावेदारों ने शनिवार को होटल 4जी में हुई बैठक में नामांकन दाखिल कर दिए। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पांचों दावेदारों में से निर्वतमान जिलाध्यक्ष विनय शर्मा या पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा में से एक नाम की जिलाध्यक्ष पद के रूप में घोषणा हो सकती है। फैसला चुनाव से नहीं प्रदेश नेतृत्व की इच्छा पर होगा यही वजह है कि नामांकन स्वीकार करने के साथ ही सभी पांचों दावेदारों से नामांकन विड्राल फार्म पर हस्ताक्षर भी करा लिए गए हैं
जागरण संवाददाता, मोगा : भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए शनिवार को रणनीति तैयार कर ली गई है, जिलाध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार सामने आए हैं। पांचों दावेदारों ने शनिवार को होटल 4जी में हुई बैठक में नामांकन दाखिल कर दिए। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पांचों दावेदारों में से निर्वतमान जिलाध्यक्ष विनय शर्मा या पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा में से एक नाम की जिलाध्यक्ष पद के रूप में घोषणा हो सकती है। फैसला चुनाव से नहीं प्रदेश नेतृत्व की इच्छा पर होगा, यही वजह है कि नामांकन स्वीकार करने के साथ ही सभी पांचों दावेदारों से नामांकन विड्राल फार्म पर हस्ताक्षर भी करा लिए गए हैं, ताकि हाईकमान जिस नाम पर मुहर लगाएगा, उसकी घोषणा करने के साथ बाकी का स्वत:ही नामांकन वापसी मान ली जाएगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष पद पर विनय शर्मा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, ऐसे में नए जिलाध्यक्ष के चुनाव की सरगर्मी एक महीने पहले ही शुरू हो गई थी, लेकिन पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा के निधन के कारण चुनाव कुछ समय के लिए टल गए थे। शनिवार को पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं मोगा जिले के प्रभारी गुरदेव सिंह देवी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष पद को लेकर बैठक की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र मांगे गए। हालांकि इससे पहले पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह गिल ने नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बंसल का नाम जिलाध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया, लेकिन अनिल बंसल ने जिलाध्यक्ष पद स्वीकर करने से इनकार कर दिया। बाद में केवल बराड़, विनय शर्मा, राकेश शर्मा, शमशेर सिंह कैला ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बाघापुराना के पार्टी कार्यकर्ता व पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, शमशेर सिंह कैला एवं राकेश शर्मा एक ही गुट के हैं, इनमें से कोई दो किसी के भी पक्ष में नामांकन वापस ले सकता है।
उधर पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व के समक्ष निर्वतमान जिलाध्यक्ष विनय शर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नाम पर गंभीरता से मंथन चल रहा है, इन दोनों नामों में से एक पार्टी मुहर लगा सकती है।