Move to Jagran APP

90 लीटर लाहन जब्त, महिला सहित दो नामजद

थाना समालसर की पुलिस ने गांव भलूर में छापेमारी करते हुए दो घरों से 90 लीटर लाहन जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 09:56 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 09:56 PM (IST)
90 लीटर लाहन जब्त, महिला सहित दो नामजद
90 लीटर लाहन जब्त, महिला सहित दो नामजद

संवाद सहयोगी,मोगा

loksabha election banner

थाना समालसर की पुलिस ने गांव भलूर में छापेमारी करते हुए दो घरों से 90 लीटर लाहन जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना समालसर के सहायक थानेदार गुरचरण सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को सुबह करीब 9.30 बजे गांव भलूर में वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर महिला रेखा निवासी भलूर के घर पर छापा मारा। वहां से 50 लीटर लाहन बरामद की गई। छापेमारी के दौरान उक्त महिला मौके से फरार हो गई।

वहीं, सहायक थानेदार गुरनैब सिंह ने बताया कि वह गांव भलूर में शुक्रवार को सुबह करीब 11.15 बजे वह गश्त पर थे। इस दौरान मिली सूचना के आधार पर उन्होंने जगतार सिंह उर्फ तारी निवासी गांव भलूर के घर पर छापेमारी कर 40 लीटर लाहन जब्त की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही मामलों में आरोपितों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। रंजिशन घेर कर की मारपीट, तीन घायल जिले में रंजिश को लेकर हुए दो झगड़ों में तीन लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अस्पताल में भर्ती हरविदर सिंह पुत्र राम सिंह निवासी गांव बहोना ने बताया कि उसकी गांव के कुछ लोगों के साथ रंजिश चल रही है। पूर्व में गणमान्य लोगों के सहयोग से मामले में समझौता भी हो चुका है। लेकिन हमलावरों ने ने शुक्रवार की शाम जब वह गांव में किसी काम से जा रहा तो रास्ते में घेर कर उसे घायल कर दिया।

इसी तरह, कस्बा धर्मकोट के गांव सांगला के रहने वाले सुखविदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने बताया कि उसकी गांव के कुछ लोग उसके साथ काफी समय से रंजिश रखे हुए हैं। शुक्रवार शाम को जब अपने भाई बलविदर सिंह के साथ घर को जा रहा था तो रास्ते में आरोपितों ने उसे व उसके भाई को घेरकर बुरी तरह पीटा और घायल कर दिया। सिविल अस्पताल प्रशासन ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों ही मामलों की सूचना पुलिस को दे दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.