रंजिशन मारपीट करने वाले चार लोगों पर केस
। थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने गांव बिलासपुर में रंजिशन मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी,मोगा
थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने गांव बिलासपुर में रंजिशन मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
निहाल सिंह वाला में तैनात सहायक थानेदार मोहकम सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी बिलासपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि छह सितंबर को रात्रि र्ना बजे जरनैल सिंह उर्फ बाठ ,भारत निवासी गांव रामा थाना बधनी कलां ,हरमन निवासी निहाल सिंह वाला व एक अज्ञात व्यक्ति ने रंजिशन उसे बुरी तरह पीटा और घायल करने के बाद ये लोग फरार हो गए। उसे उपचार के लिए निहाल सिंह वाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।