पैसों के लेनदेन में मारपीट, नौ नामजद
संवाद सहयोगी मोगा मैहना पुलिस ने महिला व एक व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में नौ के खिला
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 02:28 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 02:28 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
मैहना पुलिस ने महिला व एक व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में नौ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार नछत्तर सिंह ने बताया कि गांव चुगावां निवासी प्रकाश सिंह ने हरप्रीत सिंह, बलजिंदर सिंह, लखवीर सिंह, सतनाम सिंह, आकाशदीप सिंह, अमरीक सिंह, जगदीप सिंह, कुलविन्दर सिंह व जगदीप सिंह पर आरोप लगाया है कि आरोपितों ने मिलकर उसकी माता मलकीत कौर व उसके भाई राजपाल सिंह के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मारपीट का कारण रुपयों का लेनदेन बताया गया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
------
अश्विनी शर्मा
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें