लेन-देन को लेकर मारपीट, सात नामजद
मोगा थाना बधनीकलां पुलिस ने रुपयों के लेन-देन को लेकर युवक के साथ मारपीट करने पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार प्रीतम सिंह ने दी है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 02:44 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 02:44 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
थाना बधनीकलां पुलिस ने रुपयों के लेन-देन को लेकर युवक के साथ मारपीट करने पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार प्रीतम सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि इस बारे में शिकायत गांव मीनियां निवासी बिट्टू सिंह दी है। उसने अर्श सिंह, सोहन सिंह व पांच अज्ञात लोगों पर उससे रुपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें