Move to Jagran APP

चुनौतियों का सामना कर लें जीत का आनंद : सुनील शास्त्री

मोगा देवीदास केवल कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट में चल रहे 19वें चरित्र निर्माण शिविर के पांचवें दिन भी प्रतिदिन की तरह हवन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 05:07 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 05:07 PM (IST)
चुनौतियों का सामना कर लें जीत का आनंद : सुनील शास्त्री
चुनौतियों का सामना कर लें जीत का आनंद : सुनील शास्त्री

संवाद सहयोगी, मोगा

loksabha election banner

देवीदास केवल कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट में चल रहे 19वें चरित्र निर्माण शिविर के पांचवें दिन भी प्रतिदिन की तरह हवन किया गया। इस अवसर पर इंदु पुरी, सरोज सोंधी, शशि नंदा ने हवन में आहुतियां डालकर महामारी को करने की प्रार्थना की। सुनील कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर विश्व शांति तथा बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बने की कामना की।

इस दौरान सुनील कुमार शास्त्री ने शिविर का प्रारंभ गायत्री महामंत्र के साथ किया। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र हमें बल प्रदान करता है। महारानी झांसी, महाराज शिवाजी, स्वामी दयानंद आदि अनेक महापुरुषों से हम चुनौतियों को हराने का सबक सीखते हुए जीत का आनंद ले सकते हैं। हमें जीवन में घबराना नहीं चाहिए।

इस अवसर पर इंदु पुरी ने अपने व्यक्तित्व को चमकाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चरित्र एक शब्द ही नहीं बल्कि विस्तृत जीवन है। इससे दैवीय गुणों की प्राप्ति होती है। चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। चुनौती से ही दिनचर्या प्रारंभ होती है। अपने मन को संयमित करना पड़ता है। विश्व के सामने आज कोविड-19 की चुनौती है। वास्तव में देखा जाए तो प्रत्येक दिन एक चुनौती है। भारतीय संस्कृति सभ्यता को अपना कर ही हम सुखी रह सकते हैं।

रिसोर्सपर्सन भवदीप कोहली ने तनाव कैसे समाप्त करें, विषय को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि चुनौतियों को स्वीकार करें, ताकि जीत के हर्ष का आनंद महसूस कर सकें। जीवन में चुनौतियां स्वीकार करनी पड़ती हैं। तभी हमें सफलता की टिकट प्राप्त होती है। सच्चे दिल से सामना की गई चुनौती से ही सफलता संभव है।

कार्यक्रम में सीएमओ सिविल अस्पताल द्वारा रिकार्ड कर भेजे गए अपने विचार की क्लिप भी बच्चों को सुनाई गई। इसमें उन्होंने देवीदास केवल कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट के चरित्र निर्माण शिविर एवं इसके कार्यो की प्रशंसा करते हुए बच्चों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कहा। इस चरित्र निर्माण शिविर में आर्ट एंड क्राफ्ट की साक्षी व तनवी ने बोतल को रंग कर, उसे लाइट के रूप में, सजावट के रूप में प्रयोग करना, वॉल हेंगिग बनाकर बताया। कुकिग विदाउट फायर में अंशुल गोयल व अदिति सूद ने कई तरह की चाट, ब्रेड-जैम रोल बनाने सिखाए। ट्रस्ट का जूम एप पर ऑनलाइन डिजिटल चरित्र निर्माण शिविर रूबल कोहली, सोनू खन्ना, हर्ष, अश्विनी मित्तल व हरनेक के योगदान से बच्चों तक पहुंच रहा है । शांति पाठ से शिविर को विराम दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.