Move to Jagran APP

घर वालों ने प्रेम विवाह से किया इंकार, नाबालिगा ने निगली फरनैल

मोगा : मोगा के विश्वकर्मा नगर में रहने वाली करीब 17 वर्षीय एक लड़की ने प्रेम संबंधो के चलते रविवार की सुबह अपने घर में ही फरनैल निगल ली, जिसे मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 05:19 PM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 05:19 PM (IST)
घर वालों ने प्रेम विवाह से किया इंकार, नाबालिगा ने निगली फरनैल
घर वालों ने प्रेम विवाह से किया इंकार, नाबालिगा ने निगली फरनैल

संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा के विश्वकर्मा नगर में रहने वाली करीब 17 वर्षीय एक लड़की ने प्रेम संबंधो के चलते रविवार की सुबह अपने घर में ही फरनैल निगल ली, जिसे मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

loksabha election banner

अधिकारिक जानकारी के मुताबिक विश्वकर्मा नगर निवासी 17 वर्षीय एक लड़की के एक युवक के साथ प्रेम संबंध हैं, जिसको लेकर शनिवार को वह अपने प्रेमी के कहने पर उसके साथ अपने घर से कुछ नकदी लेकर भाग गई। लड़की के माता पिता ने शनिवार की शाम को थाना सिटी साउथ पुलिस को सूचना दी तो पुलिस के दखल के बाद युवक के परिवार ने लड़की को उसके घर भेज दिया, लेकिन लड़की द्वारा अपने घर से लाए गए पैसे युवक के परिवार ने अपने पास रख लिए। लड़की से जब परिवार ने सख्ती से पूछताछ की तो लड़की ने उसी युवक के साथ शादी करने की बात कह दी। लड़की की उम्र अभी 18 वर्ष से कम होने के चलते जब लड़की के परिवार ने उसे शादी से इंकार कर दिया तो रविवार के सुबह लड़की ने अपने घर में ही फरनैल निगल ली। कुछ समय के बाद हालत बिगड़ने पर परिवार द्वारा लड़की को सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया जहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। थाना सिटी साउथ के प्रभारी ज¨तदर ¨सह का कहना है कि लड़की के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.