बिना अनुमति के ढाबे पर शराब पिलाई, संचालक गिरफ्तार
मोगा थाना कोटइसे खां पुलिस ने ढाबे पर शराब पिलाने के आरोप में उसके संचालक को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने दी है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 01:55 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 01:55 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
थाना कोटइसे खां पुलिस ने ढाबे पर शराब पिलाने के आरोप में उसके संचालक को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम रविवार रात्रि कस्बे के मोगा रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक ढाबे पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। जब ढाबा संचालक गांव गगड़ा के बलबीर सिंह से शराब पिलाने की अनुमति के दस्तावेज मांगे गए, तो वह नहीं मिले। पुलिस ने बिना अनुमति के ढाबे पर शराब पिलाने के आरोप में ढाबा संचालक बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। इस बारे में अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें