बीबीएस स्कूल में ग्रीन दीवाली मनाने को किया प्रेरित
बीबीएस स्कूल में ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी तथा चेयरपर्सन कमल सैनी की अगुवाई में विशेष समागम करवाया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा : बीबीएस स्कूल में ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी तथा चेयरपर्सन कमल सैनी की अगुवाई में विशेष समागम करवाया गया। जिस दौरान बच्चों द्वारा ग्रीन तथा सेफ दीवाली का संदेश देते सुंदर चार्ट पेश किए तथा बच्चों की ओर से अपने देश में बनी चीजों का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। बी इंडियन बॉय इंडियन का नारा दिया। बच्चों द्वारा दीवाली की महत्ता बारे बताया तथा कहा कि पूरे भारत में दीवाली का त्यौहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस मौके स्कूल प्रिसिपल हमीलिया रानी ने दीवाली के इतिहास बारे बच्चों को जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों की ओर से रंगों की बहुत ही सुंदर रंगोली बनाई, जो आकर्षण का केन्द्र रही। इस मौके पर समूह स्टाफ व विद्यार्थी हाजिर थे।