Move to Jagran APP

जिला इंटक ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती

। जिला इंटक के ई-रिक्शा मजदूर संघ के अड्डे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती जिला इंटक अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर की अगुआई में मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 03:17 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 03:17 PM (IST)
जिला इंटक ने मनाई नेताजी सुभाष 
चंद्र बोस की 125वीं जयंती
जिला इंटक ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती

संवाद सहयोगी,मोगा

loksabha election banner

जिला इंटक के ई-रिक्शा मजदूर संघ के अड्डे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती जिला इंटक अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर की अगुआई में मनाई गई। इस समागम में विधानसभा हलका मोगा से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार मालविका सूद सच्चर मुख्यतिथि रहीं। उन्होंने ने नेताजी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान सभी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के देश प्रेम के पाठ को जपने का संकल्प लिया। मालविका सूद ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस हमारे आदर्श एवं मार्गदर्शक हैं तथा उनका देश प्रेम का फलसफा हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेगा। जिला इंटक अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जहां देश की आजादी की लड़ाई दिलेरी से लड़ी। वहीं उन्होंने मजदूर वर्ग की लड़ाई आगे होकर लड़ी थीं। उन्होंने शहीदों के दिखाए मार्ग पर सभी को चलने को प्रेरित किया। इस मौके पर प्रदेश इंटक महासचिव दविदर जौड़ा, प्रदेश यूथ इंटक महासचिव प्रवीण कुमार शर्मा, केवल सिंह पूर्व एम.पी, विपिन सूद, मिड-डे मील यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्मचंद चंडालिया, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन विनोद बांसल, कांग्रेस व्यापार सेल के सीनियर उपाध्यक्ष रमेश कुक्कू, सीनियर नेता राकेश वर्मा, पूर्व तहसीलदार जसवंत सिंह दानी, रवि धीर, सुखमन्द्र सिंह, समाज सेवी केवल बांसल, लखविदर सिंह भुल्लर, विक्की, अमरीक सिंह जौड़ा, जसविदर सिंह, मेजर सिंह लंडेके, सुखमन्द्र सिंह, नंद लाल जैदका, हरपाल सिंह मंगा, रमनदीप सिंह, संतोख सिंह, दर्शन सिंह, बचित्र सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.