देवप्रिय को चंडीगढ़ में अश्वनी शर्मा ने भाजपा में कया शामिल
मिशन मोदी पंजाब के उपाध्यक्ष देवप्रिय त्यागी को वीरवार शाम को चंडीगढ़ में शमिल किया।
जागरण संवाददाता, मोगा
मिशन मोदी पंजाब के उपाध्यक्ष देवप्रिय त्यागी को वीरवार शाम को चंडीगढ़ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भाजपा में शामिल करते हुए उन्हें सदस्यता दिलाई। जल्द ही त्यागी को शहर में भाजपा के बड़े कार्यक्रम में पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी जी जा सकती है।
गौरतलब है कि निगम चुनाव की बिगुल बज जाने के बाद ही त्यागी को अकाली दल में शामिल करने के लिए तैयार कर लिया था। गठबंधन से भाजपा के अलग होने के बाद शहर में अकाली दल को हिदू चेहरे की तलाश थी। त्यागी शुरू से ही शहर के मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाते रहे हैं। अकाली दल में शामिल होने से पहले ही मामला लीक होने के बाद भाजपा नेताओं ने सक्रियता दिखाते हुए उन्हें रोक दिया था,जिसका इनाम त्यागी को वीरवार को मिला।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि त्यागी को जल्द ही भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकी है। संघ के कामों में त्यागी पहले से ही काफी सक्रिय रहे हैं। उन्हें प्रदेश मुख्यालय पर खुद भाजपा जिलाध्यक्ष विनय शर्मा लेकर पहुंचे थे।
भाजपा की त्यागी को सदस्यता दिलाते समय भाजपा पंजाब के महामंत्री जीवन गुप्ता, पंजाब संगठन मंत्री दिनेश कुमार, मोगा शहर मंडल के अध्यक्ष वरुण भल्ला मौजूद थे। बाद में त्यागी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी से भी मिले। त्यागी ने कहा कि उन्हें भाजपा को भी जिम्मेदारी देगी वे उसे इमानादारी के साथ सभी के सहयोग से निभाने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मोहनलाल सेठी, राकेश शर्मा, विजय शर्मा, बोहड़ सिंह और विक्की सितारा भी मौजूद थे।