Move to Jagran APP

शिव दुर्गा शक्ति मंदिर में भक्तों ने किया महामाई का पूजन

। शिव दुर्गा शक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं ने महामाई के दरबार में माथा टेका मां मां दुर्गा का पूजन किया। पंडित तरसेम शर्मा ने कहा कि मां दुर्गा अपने भक्तों पर कृपा करती हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Jul 2021 03:55 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 03:55 PM (IST)
शिव दुर्गा शक्ति मंदिर में भक्तों ने किया महामाई का पूजन
शिव दुर्गा शक्ति मंदिर में भक्तों ने किया महामाई का पूजन

संवाद सहयोगी, मोगा

loksabha election banner

शिव दुर्गा शक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं ने महामाई के दरबार में माथा टेका मां मां दुर्गा का पूजन किया। पंडित तरसेम शर्मा ने कहा कि मां दुर्गा अपने भक्तों पर कृपा करती हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा मन विषय विकारों से भरा हुआ है। माता की पूजा करने से नकारात्मक सोच का नाश होता है। मन में बसे बुरे विचारों का अंत होता है। प्रभु की कृपा सभी चाहते है लेकिन मन में भरे गलत विचारों के कारण भटक जाते हैं। कलयुग में भगवान का नाम लेना बड़ा मुश्किल है लेकिन जो इस मार्ग पर चल पड़ता है वह भवसागर पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि नवदुर्गा की पूजा करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। कई जन्मों के पापों का अंत होता है। भक्त जिस रूप में माता की पूजा करता है वह उसी रूप में फल देती हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक मां का अपने बच्चे के साथ प्रेम होता है, ऐसा ही प्रेम भगवान अपने सेवक के साथ करते हैं। जो भी सच्चे मन से प्रभु की भक्ति करता है उसके जीवन में सदा आनंद ही रहता है। इस अवसर पर दविदर शर्मा, रक्षा टांगरी, शीतल धीर, चैतन्य धीर, सीता रानी ने माता के दरबार में पूजन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.