गोपाल गोशाला मंदिर में किया शनिदेव का पूजन
। गोपाल गोशाला मंदिर में अमावस के मौके पर भक्तों ने शनिदेव का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने सरसों के तेल से शनिदेव के स्वरूप का अभिषेक किया।
संवाद सहयोगी, मोगा
गोपाल गोशाला मंदिर में अमावस के मौके पर भक्तों ने शनिदेव का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने सरसों के तेल से शनिदेव के स्वरूप का अभिषेक किया।
भक्तों ने शनिदेव से विश्व की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य के लिए कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी पवन कौशिक ने बताया कि शनिदेव का अमावस्या और शनिवार दोनों का योग बड़ा अद्भुत बना है जिसका लाभ लेते हुए भक्तों ने शनिदेव का पूजन किया। उन्होंने कहा कि शनिदेव अति सात्विक और न्याय प्रिय देवता है जो हर किसी को न्याय दिलाने में सहायता करता है। इसलिए इस को न्याय का देवता भी कहा गया है। शनिदेव की प्रसन्नता के द्वारा मनुष्य सर्वत्र विजय प्राप्त कर सकता है। शनि देव जी का स्वभाव न्याय, धर्म, कर्म और सभी जीव के प्रति दया का भाव रखने का है। शनिदेव ऊंच-नीच, छोटा- बड़ा, गरीब- अमीर, मूर्ख और विद्वान में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करते इसलिए शनि देव सभी के लिए पूजनीय है। इस दौरान मुख्य रूप से वेदव्यास कांसल, निलेश, पंडित कपिल भारद्वाज, पंडित पवन कौशिक, प्रधान चमनलाल गोयल, एस के बांसल,रमन गोयल आदि ने भाग लिया।