मां चितपूर्णी की जयंती पर हवन-यज्ञ, भक्तों ने डाली आहुतियां
मां चितपूर्णी की जयंती के मौके पर बुधवार को नई उड़ान सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बुधवार को माता बगलामुखी मंदिर में हवन-यज्ञ करवाया।
जागरण संवाददाता.मोगा
मां चितपूर्णी की जयंती के मौके पर बुधवार को नई उड़ान सोशल एंड वेलफेयर सोसायटी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बुधवार को माता बगलामुखी मंदिर में हवन-यज्ञ करवाया। इस मौके पर कोरोना महामारी जल्द से जल्द ठीक होने के लिए मां से अरदास की गई।
सोसायटी के अध्यक्ष नवीन सिगला की मौजूदगी में पहले संस्था के सभी सदस्यों ने मां चितपूर्णी व यज्ञ देवता की पूजा अर्चना करने के बाद हवन यज्ञ को आहुतियां डालीं। आचार्य नन्द लाल शर्मा व सचिन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ को आहुतियां डलवाईं। इस मौके द ग्रेट पंजाब प्रिटर्स के गुरदित्ता मल, राम गोपाल सिगला, चेयरमैन राजकमल कपूर, सरपरस्त राजेश कोछड़, सीनियर वाइस प्रसीडेंट नवीन गोयल, जनरल सेक्रेटरी अमित सिगला, अश्वनी गोयल, सुरिन्दर कुमार डब्बू, नितिन कुमार, मनी मिगलानी, विकास बांसल, कर्मवीर कौशिक वायस प्रेसीडेंट, संजीव सिगला, पीयूष गोयल,बनवारी लाल ढींगरा, नवनीत कुमार, मुनीश कम्बोज अंजू सिगला, तान्या सिघला, रेखा नंदा, सोनिका, विनोद कपूर, सपना, लविश सिगला आदि मौजूद थे।
सिगला ने कहा कि मां चितपूर्णी उन्हें मानवता की सेवा करने के लिए ऊर्जा देती हैं। जयंती के मौके पर हर साल वे बड़ा आयोजन करते रहे हैं, क्योंकि संस्था के सभी सदस्य मां के भक्त हैं। सामूहिक रूप से सभी सदस्यों ने अरदास के बाद मां चितपूर्णी की आरती की। साथ ही विश्व के लिए मंगल की कामना मां से की। इस मौके पर मां के नाम का केक संस्था के प्रधान नवीन सिगला के पिता गुरदित्ता मल ने काटा। बाद में संगत के लिए कड़ाह प्रसाद और चने का लंगर भी वितरित किया गया।