ट्रेन से मिला शव
मोगा की जीआरपी पुलिस को शनिवार को मोगा के स्टेशन पर लुधियाना जा रही एक ट्रेन से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 03:41 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 03:41 PM (IST)
संवाद सूत्र, मोगा : मोगा की जीआरपी पुलिस को शनिवार को मोगा के स्टेशन पर लुधियाना जा रही एक ट्रेन से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिसे समाज सेवा सोसायटी के सहयोग से 72 घंटों की पहचान के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। जीआरपी के प्रभारी एसआइ छिंद्र सिंह ने बताया कि फिरोजपुर से मोगा के स्टेशन पर आई ट्रेन से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिसने लाल रंग की टी शर्ट प खाकी रंग का पायजामा पहना हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें