केंद्र किसानों को तबाह करने पर तुली : मंत्री रंधावा
धर्मकोट प्रदेश के सहकारिता एवं जेल मंत्री सुखजंदिर सिंह रंधावा सोमवार को हलका विधायक सुखजीत सिंह लोहगढ़ के निवास स्थान गांव लोहगढ़ पहुंचे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया।
संवाद सूत्र, धर्मकोट
प्रदेश के सहकारिता एवं जेल मंत्री सुखजंदिर सिंह रंधावा सोमवार को हलका विधायक सुखजीत सिंह लोहगढ़ के निवास स्थान गांव लोहगढ़ पहुंचे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री रंधावा हलके में सहकारिता विभाग के कामों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे।
इस मौके पर मंत्री रंधावा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों को तबाह करने पर तुली हुई है। पंजाब के किसानों की हालत दिन-प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। मगर, केंद्र किसानों को मंदी में से निकालने की बजाय उसकी आर्थिक हालत को और कमजोर कर रहा है। उन्होने कहा की केंद्र की ओर से फसल समर्थन मूल्य में में जो हल्का विस्तार किया है, वह किसानों के साथ एक भद्दा मजाक है। इसे पहले ही मुख्यमंत्री द्वारा रद किया जा चुका है, क्योंकि इस नाममात्र वृद्धि के साथ किसानों की आर्थिक हालत और भी कमजोर होगी। किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है।
इस दौरान हलका विधायक सुखजीत सिंह लोहगढ़ की तरफ से मंत्री रंधावा का विशेष सम्मान किया गया तथा आभार प्रकट किया गया।