Move to Jagran APP

कंप्यूटर अनुदेशक शुरू करेंगे जोन स्तरीय रैलियां

कंप्यूटर अनुदेशक यूनियन पंजाब के सूबा प्रधान गुरविंदर सिंह तरनतारन की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय मीटिग शनिवार को मोगा में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 11:35 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 11:35 PM (IST)
कंप्यूटर अनुदेशक शुरू करेंगे जोन स्तरीय रैलियां
कंप्यूटर अनुदेशक शुरू करेंगे जोन स्तरीय रैलियां

संवाद सहयोगी, मोगा : कंप्यूटर अनुदेशक यूनियन पंजाब के सूबा प्रधान गुरविंदर सिंह तरनतारन की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय मीटिग शनिवार को मोगा में हुई। बैठक में कंप्यूटर अनुदेशकों की मांगों और मुश्किलें बारे विचार किया गया। प्रदेश प्रधान गुरविंदर सिंह ने बताया कि कंप्यूटर अनुदेशकों की लंबे समय से लटकती मांगों प्रति पंजाब सरकार के सुस्त व्यवहार की यूनियन की तरफ से निदा की गई। जिसके अंतर्गत 17 से 25 नवंबर तक ब्लाक और तहसील स्तरीय बैठक करके काडर को संघर्ष के लिए लामबंद किया जाएगा। नेताओं ने बताया कि पांच से 10 दिसंबर तक जिला शिक्षा अफसर के दफ्तर आगे रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को जोन रैलियां संगरूर, मोगा, जालंधर में से जाएंगी। नेताओं ने सरकार से मांग की कि कंप्यूटर अनुदेशकों की मांगों को जल्द मानी जाएं। इस अवसर पर प्रदेश जनरल सचिव रवीइंदर सिंह, सूबा मित्र प्रधान हरजीत सिंह, हरजिन्दर सिंह नया शहर, जगदीश शर्मा संगरूर, सुमित कुमार पटियाला, अवतार सिंह बरनाला, गगनदीप सिंह मोगा, अमरदीप सिंह मोगा, परमिंदर सिंह घुमाण, हरमंदर सिंह फरीदकोट, एकओमकार सिंह, जगजीत सिंह रोपड़, गुरपिंदर सिंह गुरदासपुर, हरभगवान सिंह मोगा आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.