भक्त हंसराज के परिनिर्वाण दिवस पर किया जाप
मोगा श्री रामशरणम् प्रमुख भक्त हंसराज जी महाराज के परिनिर्वाण दिवस पर मोगा आश्रम के साधकों ने अपने घरों में रह कर ही जाप व प्रार्थना की। इसी संदर्भ में श्री रामशरणम् आश्रम मोगा के मुख्य सेवक प्रदीप बजाज ने भी अपने घर में राम नाम का जाप व प्रार्थना की।
संवाद सहयोगी, मोगा
श्री रामशरणम् प्रमुख भक्त हंसराज जी महाराज के परिनिर्वाण दिवस पर मोगा आश्रम के साधकों ने अपने घरों में रह कर ही जाप व प्रार्थना की। इसी संदर्भ में श्री रामशरणम् आश्रम मोगा के मुख्य सेवक प्रदीप बजाज ने भी अपने घर में राम नाम का जाप व प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि भक्त हंसराज जी महाराज आज के युग में सच्चे संत थे। सादगी उनके स्वभाव में थी और वो खुद भी सादगी में रहते थे और दूसरों को भी प्रेरणा देते थे। अंतिम श्वांस तक अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए वह राम नाम के प्रचार व प्रसार में लगे रहे। जो वो दूसरों को कहते थे, खुद भी किया करते थे। उनके द्वारा दिखाया मार्ग जीवनभर हमारे लिए प्रेरणादायक बना रहेगा।