श्री सुखमणि साहिब का जाप किया
मोगा गुरमति रागी ग्रंथी सभा सर्कल धर्मकोट के सभी सिंहों द्वारा गांव बग्गे में संगत के सहयोग से शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह के जन्मदिन को समर्पित श्री सुखमणि साहिब के जाप करवाए गए।
संवाद सहयोगी, मोगा
गुरमति रागी ग्रंथी सभा सर्कल धर्मकोट के सभी सिंहों द्वारा गांव बग्गे में संगत के सहयोग से शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह के जन्मदिन को समर्पित श्री सुखमणि साहिब के जाप करवाए गए। भोग के बाद कीर्तनी जत्था भाई बलजिदर सिंह, भाई बेअंत सिंह, भाई चंद सिंह, कवीशर जत्था भाई दरबारा सिंह, भाई निशान सिंह व भाई गुरदीप सिंह ने गुरु इतिहास सुनाकर संगत को निहाल किया। इस मौके पर अध्यक्ष ज्ञानी अर्जुन सिंह बग्गे, सरपरस्त हरनेक सिंह बलखंडी, उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाई दरबारा सिंह, मुख्य कैशियर निशान सिंह, वाइस चेयरमैन बलवीर सिंह, बलदेव सिंह, मक्खन सिंह, गुरदीप सिंह व सूरत सिंह खन्ना आदि उपस्थित थे।