प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया
मोगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन इस्कॉन प्रचार समिति के चेयरमैन देवप्रिय त्यागी के निर्देशन में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 11:53 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:14 AM (IST)
जासं, मोगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन इस्कॉन प्रचार समिति के चेयरमैन देवप्रिय त्यागी के निर्देशन में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री की दीर्घायु की प्रार्थना की। बताया गया कि मोदी के कार्यकाल में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत से लेकर स्वस्थ भारत तक और कश्मीर क्रांति से लेकर नागरिकता क्रांति तक कई ऐतिहासिक फैसले लिए। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशी में केक भी काटा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें