गाय के गोबर से बने दीपों से मनाएं दिवाली : कमलपुरी
दिवाली के त्यौहार पर घर में गऊ गोबर से बने दीप जलाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। यह विचार गोपाल गोशाला गांधी रोड मोगा में गोबर से बने दीपो का आरंभ करने पहुंचे 1008 स्वामी कमलपुरी जीरा वालों ने व्यक्त किए।
संवाद सहयोगी, मोगा : दिवाली के त्यौहार पर घर में गऊ गोबर से बने दीप जलाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। यह विचार गोपाल गोशाला गांधी रोड मोगा में गोबर से बने दीपो का आरंभ करने पहुंचे 1008 स्वामी कमलपुरी जीरा वालों ने व्यक्त किए।
कमल पुरी ने कहा कि गोमाता हमारे जीवन का आधार है। उन्होंने सभी को गो गोबर से बने दीपो से दिवाली का पर्व मनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर प्रधान चमन लाल गोयल, एसके बांसल, प्रमोद गुप्ता, रमन कुमार गोयल, वेद व्यास कांसल, तरलोक जिंदल, सुरेश कुमार बांसल, पवन कुमार कक्कड़ के अलावा महिला अग्रवाल सभा की अलका गोयल, नीशू गर्गं, महिला संकीर्तन मंडल की सुमन गर्ग , सोनियां अरोड़ा, किरन बाला आदि हाजिर थे।