मोगा जिले के 593 स्कूलों में लगाई पुस्तक प्रदर्शनी, 570 पुस्तकें वितरित कीं
सरकारी स्कूल के बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करने को शुरू किए अनूठे प्रयास के तहत शनिवार को मोगा जिले के सभी 593 सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरी की पुस्तकों को प्रदर्शनी के रूप में रखा गया।
जागरण संवाददाता, मोगा : सरकारी स्कूल के बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करने को शुरू किए अनूठे प्रयास के तहत शनिवार को मोगा जिले के सभी 593 सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरी की पुस्तकों को प्रदर्शनी के रूप में रखा गया। साथ ही स्कूल पहुंचने वाले बच्चों व उनके पेरेंट्स को घर में पढ़ने के लिए उनकी पसंदीदा पुस्तकें जारी की गई। इस मौके पर कुछ स्कूलों ने स्कूल में लंगर भी लगाया था जहां पहुंचने वाले बच्चे व उनके पेरेंट्स ने एक साथ भोजन भी ग्रहण किया, बाद में मनपसंद पुस्तकें भी पढ़ने के लिए घर ले गए। इस अनूठे प्रयोग को बच्चों ने ही नहीं बल्कि उनके पेरेंट्स ने भी काफी सराहा। विभाग ने इस कार्यक्रम को लाइब्रेरी लंगर का नाम दिया है, जबकि ये बच्चों के लिए लाइब्रेरी की पुस्तकों की प्रदर्शनी थी, जिसमें पुस्तकें दो दिन के लिए घर ले जाने की छूट दी।
जिलेभर के सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी में पुस्तकों की लगाई प्रदर्शनी का निरीक्षण डिप्टी डीईओ राकेश कुमार मक्कड़, शिक्षा सुधार कमेटी की मेंबर कीर्ति, लेक्चरार सुशील कुमार, लेक्चरार तेजेन्द्र सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों व पेरेंट्स को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
डिप्टी डीईओ राकेश कुमार मक्कड़ ने कहा कि ये आयोजन बच्चों में पुस्तकों के प्रति रुचि पैदा करने व मोबाइल की दुनिया से बाहर लाने के उद्देश्य से किया गया है। जिस प्रकार से जिलेभर में पेरेंट्स व बच्चों ने रुचि दिखाई है, उसके चलते ये प्रोग्राम काफी सफल रहा है। सरकारी गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल में डिप्टी डीईओ एलीमेंट्री गुरप्रीत कौर व प्रिसिपल जसविदर सिंह की देखरेख में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में करीब 570 पुस्तकें बच्चों व उनके पेरेंट्स को उनकी रुचि के अनुसार वितरित की गई। प्रिसिपल जसविदर सिंह ने शिक्षा विभाग के इस प्रयोजन के लिए सबका धन्यवाद किया। इस मौके पर जिला मेंटर सुखजिदर सिंह, पढ़ो पंजाब कोआर्डिनेटर सहायक स्मार्ट स्कूल कोआर्डिनेटर मनजीत सिंह, सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर हर्ष कुमार गोयल, हरसिमरन सिंह, रविद्र पाल सिंह सहित समूह स्कूल स्टाफ उपस्थित था। बच्चों में बढ़ेगा आत्मविश्वास
विधायक डा. हरजोत कमल ने सरकारी स्कूलों में आयोजित इस आयोजन की सफलता के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया है। साथ ही कहा कि ये शिक्षा विभाग के दूरगामी परिणामों का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में किताबें पढ़ने के प्रति रुचि पैदा होगी, उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।