निगम चुनाव प्रबंधन के लिए जल्द होगा कमेटी का गठन:सुनील गर्ग
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व मोगा प्रभारी सुनील गर्ग एडवोकेट ने शहर के दोनों मंडल अध्यक्ष विक्की सितारा एवं वरुण भल्ला एवं जिला महामंत्री सर्दूल सिंह कंग साथ नगर निगम चुनाव को लेकर गहन विचार मंथन करते हुए चुनाव में राजनीतिक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
जागरण संवाददाता, मोगा : भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व मोगा प्रभारी सुनील गर्ग एडवोकेट ने शहर के दोनों मंडल अध्यक्ष विक्की सितारा एवं वरुण भल्ला एवं जिला महामंत्री सर्दूल सिंह कंग साथ नगर निगम चुनाव को लेकर गहन विचार मंथन करते हुए चुनाव में राजनीतिक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के बाद श्री गर्ग ने बताया कि जिलाध्यक्ष विनय शर्मा के साथ जल्द ही विचार विमर्श करके निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर कमेटी का गठन किया जाएगा, ताकि शहर के हर वोटर तक पहुंचने की पूरी रूपरेखा तैयार की जा सके। श्री गर्ग ने कहा है कि कांग्रेस सरकार की सोच जनता के सामने पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है। कांग्रेस ने जिस प्रकार से पिछले सात महीनों से नगर निगम की ओर से शहर में कराए जाने वाला कार्यों में सरकार की ओर से रोक लगाकर बड़ा षड़यंत्र रचा था। अकाली भाजपा गठबंधन की सत्ता वाली नगर निगम ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास के जिन कामों को हरी झंडी दी थी, अब उन्हीं कामों को निगम का कार्यकाम खत्म होने पर श्रेय लेने की कोशिश कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
कांग्रेस की हमेशा नकारात्मक नीति रही है। पुरानी जाना मंडी में खोखे उ•ाड़ने से पहले ही नगर निगम ने उन्हें जगह आवंटित करने का प्रस्ताव पास कर दिया था, लेकिन जब कांग्रेस ने गरीबों के खोखे उजड़ने दिए। अब उन्हीं खोखों के नाम पर कांग्रेस के विधायक अपने वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं, खोखे सही जरूरतमंदों को नहीं वोटरों को खुश करने के लिए समर्थकों को बांटने की रणनीति तैयार की है, लेकिन भाजपा किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने दी जाएगी। यही हाल मछली मार्केट का किया। गरीब लोगों को जगह देने के बजाय उनका रोजगार उजाड़ दिया। लोग कांग्रेस के इस षड़यंत्र को पूरी तरह समझ चुकी है, और निकाय चुनाव में कांग्रेस को हराकर संकेत देगी कि विधानसभा चुनावों में भी अब कांग्रेस का सफाया करने का जनता मन बना चुकी है।