संदीप कौर भाजपा जिला मंत्री नियुक्त
मोगा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने बधनी कला से पार्टी में लंबे समय से सेवाएं निभा रही संदीप कौर को भाजपा का जिला मंत्री नियुक्त किया है।
संवाद सहयोगी, मोगा
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने बधनी कला से पार्टी में लंबे समय से सेवाएं निभा रही संदीप कौर को भाजपा का जिला मंत्री नियुक्त किया है।
इस अवसर पर संदीप कौर को नियुक्ति पत्र देते हुए विनय शर्मा ने कहा कि भाजपा की तरफ से प्रत्येक कार्यकर्ता को बनता मान-सम्मान प्रदान किया जाता है। संदीप कौर के जिला मंत्री नियुक्त होने से जहां गांव स्तर पर अधिक से अधिक महिलाएं पार्टी के साथ जुड़ेंगी, वहीं जिला स्तर पर पार्टी को बल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा की जिला टीम में चुनी गई संदीप कौर केंद्र सरकार की तऱफ से लोगों के हित के लिए चलाई गई योजनाओं एवं नीतियों को घर-घर पहुंचाने में प्रमुख योगदान प्रदान करेंगी। इस अवसर पर संदीप कौर ने उन्हें जिला मंत्री नियुक्त किए जाने पर पार्टी हाईकमान, जिला अध्यक्ष सहित जिले की समूह टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा एवं विश्वास उन पर जताया है, वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री बोहड़ सिंह, जिला मंत्री रुलदू सिंह, बलबीर सिंह बीरा, जय चंद वं महिला भाजपा की जिलाध्यक्ष लीना गोयल उपस्थित थे।