जेठानी ने की गर्भवती महिला से मारपीट, भर्ती
मोगा : थाना बधनी कलां के गांव बुट्टर कलां निवासी 9 माह की गर्भवती महिला ने अपनी जेठानी पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना बधनी कलां के गांव बुट्टर कलां निवासी 9 माह की गर्भवती महिला ने अपनी जेठानी पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
सिविल अस्पताल में जानकारी देती महिला पल¨वदर कौर (36) पत्नी जगराज ¨सह वासी बुट्टर कलां ने कहा कि उनके घर के बिलकुल साथ वाले घर में उसका जेठ परिवार रहता है। महिला के अनुसार वह शादी के छह साल बाद गर्भवती हुई है। मंगलवार की सुबह महिला के घर में रखा हुआ पालतू कुत्ता अचानक खुल गया और उनके जेठ के घर में घुस गया। इस दौरान महिला की जेठानी और जेठ ने महिला के साथ आकर बहसबाजी शुरू कर दी और बाद में बात हाथापाई तक उतर आई। शोर सुनकर जब बाथरूम से महिला का पति जगराज ¨सह बाहर आया तो उसने अपनी बड़ी भाभी को मारपीट करने से रोकना शुरू कर दिया। इसी दौरान जेठानी के बेटे भी वहां आ गए और चाचा के साथ भी धक्कामुक्की करते हुए उसे साइड में कर दिया। पीड़िता ने बताया कि खींचतान के चलते उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसपर गांव वासियों ने इक्ट्ठा होकर आरोपियों को उनके घर से बाहर किया और महिला के पति जगराज ¨सह ने उसे तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर डाक्टरों ने महिला को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस महिला के बयान दर्ज करने के लिए नही पहुंची थी। थाना बधनी कलां के प्रभारी बलविंदर सिंह कहा कि मामले की जांच के बाद कार्रंवाई की जाएगी।