एसडी कालेज ने मनाई भगत सिंह जयंती
मोगा स्थानीय एसडी कॉलेज फॉर वूमेन इतिहास विभाग की ओर से शनिवार को ऑनलाइन शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती मनाई गई।
संवाद सहयोगी, मोगा
स्थानीय एसडी कॉलेज फॉर वूमेन इतिहास विभाग की ओर से शनिवार को ऑनलाइन शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती मनाई गई। इस दौरान डॉ. बलजीत कौर ने शहीद भगत सिंह के जीवन के बारे में बताया कि भारत के महान स्वतंत्रता संग्रामी और क्रांतिकारी के रूप में भगत सिंह को ही देखा गया है। वह अपनी जिदगी की परवाह किए बिना संघर्ष करते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे। 23 वर्ष की उम्र में ही अंग्रेजों ने उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया था। इस मौके पर कॉलेज की प्रिसिपल डॉ. नीना अनेजा ने उक्त कार्यक्रम की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि भगत सिंह भारत के महान सपूत थे। उनकी वीरता और बहादुरी युगों तक देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। इस दौरान छात्राओं ने देश भक्ति के गीत, काव्य उच्चारण व भाषण आदि गतिविधियों में भी भाग लिया।