केंद्र सरकार के खिलाफ 31 को विश्वासघात दिवस मनाया जाएगा : सैदोके
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां जिला कमेटी मोगा की बैठक जिलाध्यक्ष ने संबोधित की।
संवाद सहयोगी, मोगा : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां जिला कमेटी मोगा की बैठक जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह सैदो की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक को संबोधित करते अमरजीत सिंह सैदोके ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे के फैसले के तहत 31 जनवरी को डीसी दफ्तर के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ विश्वासघात दिवस मनाया जाएगा।
सैदोके ने कहा कि किस तरह मोदी सरकार ने लिखित रूप में किसानों से वायदा किया था कि फसलें खरीद की गारंटी संबंधी किसान नेताओं को साथ लेकर संयुक्त कमेटी बनाई जाएगी। लखीमपुर खीरी की घटना से संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, संघर्ष के दौरान किसानों के सिर पुलिस केस वापस लिए जाएंगे, बिजली संशोधन बिल 2020 रद किया जाए। लेकिन सरकार ने अभी तक किसानों का कोई मसला हल नहीं किया। केंद्र की मोदी सरकार किसानों से वायदे करके भाग रही है। इसलिए 31 जनवरी को केंद्र सरकार के खिलाफ मोगा शहर में मार्च करने उपरांत डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के समाने मोदी सरकार का पुतला फूंका जाएगा। इसकी तैयारी हेतु बैठकों का दौर जारी है। किसानों के हितों के लिए केंद्र सरकार कतई गंभीर नहीं है, और न ही उनकी कहीं किसी तरह की बात की जाती है।
इस मौके पर जिला महासचिव गुरमीत सिंह किशनपुरा, जिला वित्त सचिव बलौर सिंह घलकलां, गुरदेव सिंह किशनपुरा, गुरदास सिंह सेखां कलां, हरमंदर सिंह डेमरू, अजीत सिंह डेमरू, गुरचण सिंह रामा, बूटा सिंह भागीके, दलजीत सिंह दुन्नेके, नछक्तर सिंह कोकरी हेरा, लखवीर सिंह खोसा, जागीर सिंह हिम्मतपुरा, सुरजीत सिंह डरोली भाई, जसविदर सिंह छिदा आदि किसान नेता उपस्थित थे।