खेत में बकरियां छोड़ने का विरोध करने पर पीटा
थाना अजीतवाल पुलिस ने खेत में बकरियां छोड़ने का विरोध करने पर मारपीट के आरोप मे एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 04:53 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 04:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : थाना अजीतवाल पुलिस ने खेत में बकरियां छोड़ने का विरोध करने पर मारपीट के आरोप मे एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार सुखचैन सिंह ने बताया कि नछत्तर सिंह (64) पुत्र किशन सिंह निवासी तलवंडी मल्लियां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 सितंबर को शाम पांच बजे मनजिदर सिंह पुत्र बिक्कर सिंह निवासी तलवंडी मल्लियां ने उसके सब्जी के खेतों में बकरियां छोड़ दी, जब उसने विरोध किया ने आरोपित ने उससे मारपीट कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें