Move to Jagran APP

मालविका सूद को विनोद बंसल ने सौंप दिया अपना चुनावी दफ्तर

मोगा विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी से जोर-शोर से टिकट की दावेदारी करने वाले विनोद बंसल ने आखिरकार सोमवार को अपने लिए तैयार किया चुनाव दफ्तर कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद को सौंप दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 11:04 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 11:04 PM (IST)
मालविका सूद को विनोद बंसल ने सौंप  
दिया अपना चुनावी दफ्तर
मालविका सूद को विनोद बंसल ने सौंप दिया अपना चुनावी दफ्तर

सत्येन ओझा, मोगा

loksabha election banner

मोगा विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी से जोर-शोर से टिकट की दावेदारी करने वाले विनोद बंसल ने आखिरकार सोमवार को अपने लिए तैयार किया चुनाव दफ्तर कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद को सौंप दिया। अब तक विनोद बंसल के लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में बना चुनाव दफ्तर अब कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद का

चुनाव दफ्तर होगा। हालांकि मालविका सूद की टिकट घोषित होने के बाद विनोद बंसल नाराज थे, उनकी भाजपा में जाने की चर्चाएं भी सामने आई थीं। प्रत्याशी की घोषणा के समय थे नाराज

फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद को कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस विधायक डा.हरजोत कमल ने बगावत करते हुए कांग्रेस को अलविदा कह दिया था, वे भाजपा में शामिल हो गए थे। उस दिन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बंसल भी चंडीगढ़ में ही थे, लेकिन डा.हरजोत कमल के भाजपा में जाने के बाद उनका मन बदल गया था। लेकिन कांग्रेस के प्रति नाराजगी खत्म नहीं हुई। इस बीच मालविका सूद खेमे से विनोद बंसल के साथ हाथ बढ़ाने के प्रयास लगातार जारी रहे, विनोद बंसल भी भावी राजनीति को लेकर अपने करीबियों के साथ लगातार मंथन करते रहे। आखिरकार सोमवार को विनोद बंसल ने अपना चुनाव दफ्तर ही कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद को सौंप दिया। इस मौके पर पहली बार फिल्म अभिनेता सोनू सूद भी पहुंचे थे, अभी तक वे मालविका के साथ किसी भी चुनावी कार्यक्रम में नहीं जा रहे थे। घोषणा से पहले शुरू कर दिया था प्रचार

विनोद बंसल ने विधायक डा.हरजोत कमल से पहले ही अपना चुनाव दफ्तर खोलकर जोर शोर से विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। उस समय तक पार्टियों के प्रत्याशी भी अपना चुनावी दफ्तर नहीं खोल सके थे। सूत्रों का कहना है कि कई दौर तक चली मध्यस्थता के बाद आखिरकार विनोद बंसल ने कांग्रेस में ही बने रहने का फैसला लिया, इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी मालविका सूद को अपना पूरा दफ्तर ही सौंप दिया। मालविका सूद व फिल्म अभिनेता सोनू सूद जब विनोद बंसल वाले चुनाव दफ्तर में पहुंचे तो विनोद बंसल व उनके साथियों ने मालविका व सोनू सूद का जोशीला स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.