सरकारी स्कूल में बच्चों को नोटबुक दी
सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अरोड़ा बिरादरी द्वारासरपरस्त अशोक धमीजा व रजिदर वधवा के नेतृत्व में सरकारी स्कूल भीम नगर कैंप में विद्यार्थियों को पाठय सामग्री वितरित की गई।

संवाद सहयोगी, मोगा : सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अरोड़ा बिरादरी द्वारासरपरस्त अशोक धमीजा व रजिदर वधवा के नेतृत्व में सरकारी स्कूल भीम नगर कैंप में विद्यार्थियों को पाठय सामग्री वितरित की गई। अरोड़ा बिरादरी के जिलाध्यक्ष अरविदर सिंह काहनपुरिया, अध्यक्ष रजिदर छाबड़ा, जिला इंचार्ज सोनू अरोड़ा ने कहा कि श्री गुरुराम दास जी सिखों के चौथे गुरु थे। अरोड़ा बिरादरी सभी धर्मों का सम्मान करती है। सिख धर्म के गौरवमय इतिहास को आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाना समय की जरूरत है। सोनू अरोड़ा ने कहा की अरोड़ा बिरादरी द्वारा धार्मिक कार्यो के साथ सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं, जिसके तहत आज पांच सौ के करीब विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित की गई है। शिक्षा का ज्ञान हर माता-पिता को अपने बच्चों को देना चाहिए। शिक्षा का ज्ञान हासिल करके ही हम सब जीवन में आगे बढ़ सकते है। अरोड़ा बिरादरी द्वारा आगे भी जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। प्रिसिपल मंजीत कौर ने संस्था द्वारा किए समाज सेवी कार्य की सराहना की। इस अवसर पर डिप्टी मेयर अशोक धमीजा, यूथ अध्यक्ष रोमी ग्रोवर, हरीश, सतीश वधवा, स्वर्णजीत अरोड़ा, प्रिसिपल मनजीत कौर आदि उपस्थित थे।
Edited By Jagran