सेना भर्ती रैली सात से 16 अप्रैल तक
सी. पाइट कैंप जिला फिरोजपुर के प्रशिक्षण अधिकारी मेजर अमरजीत सिंह ने बताया कि मोगा जिले से संबंधित युवाओं के लिए आर्मी की भर्ती सात से 16 अप्रैल तक हो रही है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 03:35 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 03:35 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : सी. पाइट कैंप जिला फिरोजपुर के प्रशिक्षण अधिकारी मेजर अमरजीत सिंह ने बताया कि मोगा जिले से संबंधित युवाओं के लिए आर्मी की भर्ती सात से 16 अप्रैल तक हो रही है। भर्ती रैली के लिए 10 फरवरी से सुबह 9:30 बजे से लेकर 16 फरवरी तक स्क्रीनिग टेस्ट होंगे तथा ट्रेनिंग के लिए 17 फरवरी से 6 अप्रैल तक लिखित परीक्षाएं आयोजित होगी। उन्होनें बताया कि उक्त आर्मी भर्ती रैली में 17 से 21 वर्ष तक के युवा ही भाग ले सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें