अमित चावला बने विकटा के अध्यक्ष
मोगा पंजाब स्तर की मानी जाती प्रमुख संस्थाओं द्वारा यहां विकटा (वीजा आइलेट्स इमीग्रेशन कंसलटेंट्स व ट्रैवल एसोसिएशन) का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अमित चावला को अध्यक्ष बनाया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा
पंजाब स्तर की मानी जाती प्रमुख संस्थाओं द्वारा यहां विकटा (वीजा आइलेट्स, इमीग्रेशन कंसलटेंट्स व ट्रैवल एसोसिएशन) का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अमित चावला को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अतिरिक्त जगदीश गिल, गौतम सच्चर व राकेश मेहता उपाध्यक्ष, जगदीप पुरी महासचिव, सुमित कैशियर, गगन बांसल संयुक्त सचिव तथा प्रदीप कुमार कौशल, मनदीप खोसा व अर्शदीप हठूर को मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया। संस्था द्वारा एडवोकेट सुखविदर सिंह सिद्धू को संस्था का लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया। इस मौके पर गुरमिलाप सिंह डल्ला, गौरव गुप्ता, अभिनव मल्होत्रा, कुलदीप सिंह, रोहित पासी, विशाल अरोड़ा, संदीप अरोड़ा निहाल सिंह वाला उपस्थित थे।