डीएम कॉलेज में क्वारंटाइन एनआरआइ की सेवा में जुटे देवप्रिय
देवप्रिय त्यागी व उनके साथियों ने मंगलवार को डीएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन में क्वारांटाइन किए गए विदेश से आए एनआरआई को भोजन कराने के साथ उन्हें रोजमर्रा की जरुरतों का सामान उपलब्ध कराया। संस्था के उपाध्यक्ष देवप्रिया त्यागी इसके सा
जागरण संवाददाता, मोगा : प्रवासी भारतीयों के भोजन की व्यवस्था के बाद उनकी वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन में मददगार बने मोगा इमीग्रेशन ट्रैवल्स और आइलेट्स संस्था के उपाध्यक्ष व समाजसेवी देवप्रिय त्यागी और उनकी टीम अब क्वारंटाइन किए गए एनआरआइ की सेवा के लिए आगे आए हैं।
देवप्रिय त्यागी व उनके साथियों ने मंगलवार को डीएम कॉलेज ऑफ एजूकेशन में क्वारंटाइन किए गए एनआरआइ को भोजन कराने के साथ उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों का सामान उपलब्ध कराया।
संस्था के महासचिव नवदीप गुप्ता ने बताया कि संस्था ने इससे पहले पुलिस प्रशासन को फेस शील्ड, मास्क और पानी की बोतल देकर उनकी हौंसला अफजाई की। मीडिया सलाहकार राजेश वर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों के साथ समाजसेवी वरुण भल्ला भी उनके साथ मिलकर लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। वरुण भल्ला ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण खुद को जागरूक रखना समय की जरूरत है। इस मौके पर विशाल अग्रवाल, वरिदर सिंह, जगदीप पुरी, संदीप सिंह, कुलदीप सिंह, नवीन पुरी, मनदीप सिंह, प्रधान गुरप्रीत चौहान, बलदेव विर्दी ने संस्था के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।