Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ केस पर जताया रोष

मोगा पठानकोट में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा पार्टी की बैठक करने पर मामला दर्ज दिया गया है। यह मामला पठानकोट पुलिस द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कहने पर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दर्ज किया गया है। यह असहनीय एवं निदनीय है। यह बात भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने कही है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के महामंत्री सरदूल कंग व बोहड़ सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कोविड के नियमों का पालन करते हुए बैठक की थी। कैप्टन सरकार के अपने ही मंत्री एवं विधायक कोविड के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं जिसके सुबूत भी भाजपा के पास हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 11:01 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 11:01 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ केस पर जताया रोष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ केस पर जताया रोष

संवाद सहयोगी, मोगा

loksabha election banner

पठानकोट में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा पार्टी की बैठक करने पर मामला दर्ज दिया गया है। यह मामला पठानकोट पुलिस द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कहने पर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दर्ज किया गया है। यह असहनीय एवं निदनीय है। यह बात भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने कही है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के महामंत्री सरदूल कंग व बोहड़ सिंह भी उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कोविड के नियमों का पालन करते हुए बैठक की थी। कैप्टन सरकार के अपने ही मंत्री एवं विधायक कोविड के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिसके सुबूत भी भाजपा के पास हैं।

इस दौरान विनय शर्मा ने कैप्टन सरकार के मंत्रियों, विधायकों व नेताओं की तरफ से कोविड 19 के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली वीडियो और तस्वीरों को भी दिखाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। पुलिस लोगो पर झूठे पर्चे दर्ज कर रही है। सरकार का खजाना भरने के लिए लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। जबकि कोविड 19 के कारण व्यापार में मंदी होने के कारण काम धंधे बंद पड़े हैं।

विनय शर्मा ने आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार हर फ्रंट पर ़फेल साबित हो चुकी है। ऐसे में लोगों का कांग्रेस सरकार से मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तो कैप्टन सरकार पर्चे दर्ज करवा रही है, जबकि पंजाब में गत दिनों जहरीली शराब के मामले में अब तक कोई कार्यवाई नहीं की गई। इसके साथ ही पंजाब में ड्रग, रेत व भू माफिया पैर पसार रहा है और इसमें कांग्रेस के नेता शामिल हैं। फिर भी कैप्टन सरकार इन पर मामले दर्ज करने की बजाय केवल जांच के आदेश दे रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं जिला अध्यक्षों पर कैप्टन सरकार ने यदि दर्ज मामले रद न किए, तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर कैप्टन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.