Move to Jagran APP

किशोरी से दुष्कर्म करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज

मोगा कोटईसे खां पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसकी किशोरी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार कुलविदर कौर ने दी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 03:28 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 03:28 PM (IST)
किशोरी से दुष्कर्म करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज
किशोरी से दुष्कर्म करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सहयोगी, मोगा

loksabha election banner

कोटईसे खां पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसकी किशोरी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार कुलविदर कौर ने दी है। उन्होंने बताया कि इस बारे में गांव मनावा की एक महिला ने शिकायत दी है। उसने बताया है कि 27 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान सूरज सिंह ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। जब महिला घर लौटी, तो आरोपित युवक उसे देखकर मौके से भाग गया और उसकी बेटी ने उसे आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। इस बारे में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.