कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 3.20 लाख, तीन नामजद
मोगा बधनीकलां पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ कनाडा भेजने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी डीएसपी मनमोहन सिंह ने दी है।
संवाद सहयोगी, मोगा
बधनीकलां पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ कनाडा भेजने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी डीएसपी मनमोहन सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि दी शिकायत में मोगा निवासी गगनदीप सिंह ने दोधर शर्की निवासी हरदीप कौर, बनूड़ निवासी वरिंदर सिंह व जगमोहन सिंह पर इस बारे में आरोप लगाया है। उसने बताया है कि आरोपितों ने मिलकर उससे 26 जून, 2017 को कनाडा भेजने के नाम पर 3.20 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब वह कनाडा नही जा पाया, तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। इस बारे में तीनों आरोपित आनाकानी करने लगे। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस बारे में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं तथा छापेमार कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।