दो भगोड़े गिरफ्तार
मोगा : जिला पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में दो भगोड़ों को गिरफ्तार किया है।
संस, मोगा : जिला पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में दो भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। थाना कोटइसे खां के सहायक थानेदार मेजर ¨सह ने बताया कि गुरप्रीत ¨सह उर्फ गोपी वासी गांव किल्ली गांदरा के खिलाफ थाना कोटइसे खां पुलिस ने 16 अक्टूबर 2012 को असलाह एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। उक्त मामले में पेश न होने के चलते अदालत ने 19 मार्च 2016 को आरोपित को भगोड़ा करार दे दिया था, जिसके चलते सोमवार की शाम को पुलिस ने आरोपित को कोटइसे खां से गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाना सदर मोगा के सहायक थानेदार संतोख ¨सह के अनुसार सर्बजीत ¨सह वासी गांव झंडेआणा के खिलाफ थाना सदर पुलिस ने 30 अगस्त 2016 को चोरी के आरोप में केस दर्ज किया था। उक्त मामले में पेश न होने के कारण 12 मार्च 2018 को अदालत ने आरोपित को भगोड़ा करार दे दिया था। सोमवार के दिन पुलिस ने आरोपित को गांव झंडेआणा से गिरफ्तार कर लिया।