मोगा आर्चरी एकेडमी के 13 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
पंजाबी फील्ड आर्चरी एसोसिएशन पंजाब मोगा की ओर से 26 से 28 फरवरी को पहली बार पंजाब में राष्ट्रीय स्तर पर 10वीं इंडोर फील्ड आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन अमृतसर में किया गया।
संवाद सहयोगी,मोगा
पंजाबी फील्ड आर्चरी एसोसिएशन पंजाब मोगा की ओर से 26 से 28 फरवरी को पहली बार पंजाब में राष्ट्रीय स्तर पर 10वीं इंडोर फील्ड आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन अमृतसर में किया गया।
इसमें एसोसिएशन के 13 खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस संबंध में पंजाब प्रधान सोनू वाहिद ने बताया कि इस मुकाबले में पूरे देश से 300 से ज्यादा लड़कों व लड़कियों ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लिया तथा मेडल जीते। प्रतियोगिता में 13 राज्यों के तीरंदाजों ने विभिन्न वर्गों अंडर-10, 14, 17, 19 में अलग-अलग ईवेंट में भाग लेकर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं पंजाब से लगभग 79 तिरंदाजों ने हिस्सा लिया और कुल 105 मेडल जीते। इसमें 33 गोल्ड 37 सिल्वर और 35 ब्रोंज मेडल हासिल किए और पंजाब ने ओवर आल दूसरा स्थान हासिल किया। इसमें मोगा आर्चरी एकेडमी से 13 खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 की लड़कों की टीम में अभिषेक कंबोज, हरसिमरन सिंह सिद्धू ने दूसरा स्थान, अंडर-14 के आज्ञापाल, फूलराज, जसकरण, समरप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान, जसकर सिंह, समरप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान, कपाउंड सीनियर पुरुष वर्ग में गुरप्रीत सिंह की टीम ने तीसरा स्थान, अंडर-14 लड़कियों की टीम में रिया कुमारी व व्यक्तिगत पांच सिल्वर मेडल जीते तथा अंडर-17 वरदान कौर ने इंडियन राउंड गर्ल्स में टीम गोल्ड जीतकर मोगा आर्चरी एकेडमी का नाम पूरे मोगा व पंजाब में रोशन कर दिया।
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का श्रेय पंजाब प्रधान सोनू वाहिद वाइस प्रधान दीपक कौड़ा और आर्चरी कोच धर्मेन्द्र सिंह संधू व सचिव गगन कुमार पंजाबी फील्ड आर्चरी एसोसिएशन पंजाब को जाता है। मोगा आर्चरी एकेडमी के सहयोगी सदस्य तीर्थ राम, अवतार सिंह, लीला डे, राजेंद्र कुमार, हरमन सिंह गिल, धर्मेंद्र सिंह, सोनिया गोयल, मोनू प्रापर्टी डीलर राकेश सितारा, पार्षद मनजीत सिंह धम्मू पार्षद दविदर सिंह तिवाड़ी आदि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।