झगड़े में दो घायल, 13 नामजद
मोगा गांव ढुडीके में दो गुटों के झगड़े में दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने दोनों गुटों के 13 लोगों पर केस दर्ज किया है।
जेएनएन, मोगा : गांव ढुडीके में दो गुटों के झगड़े में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने दोनों गुटों के 13 लोगों पर केस दर्ज किया है।
थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार सुलखन सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह पुत्र करतार सिंह वासी गांव ढुडीके ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि बलकार सिंह, जोशन सिंह, मनिंदर सिंह, गोलू, संजीव व तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों ने रंजिश के चलते उसे रास्ते में रोककर बेसबाल व हाकियों से हमला कर उसे घायल कर दिया। वहीं दूसरे गुट के अमनिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह वासी गांव ढुडीके ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि हरप्रीत सिंह, सनी व विक्की वासी गांव ढुडीके व अज्ञात लोगों ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने दोनों गुटों के 13 लोगों के खिलाफ थाना अजीतवाल में मामला दर्ज कर लिया है।