Move to Jagran APP

किसान से कंबाइन छीनने पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मोगा फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने एक किसान से कंबाइन छीनने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार गुरमेज सिंह ने दी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 03:43 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 03:44 PM (IST)
किसान से कंबाइन छीनने पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
किसान से कंबाइन छीनने पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सहयोगी, मोगा

loksabha election banner

फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने एक किसान से कंबाइन छीनने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी जांच अधिकारी सहायक थानेदार गुरमेज सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि इस बारे में गांव धर्मसिंह वाला के सर्बजीत सिंह ने शिकायत दी है। सर्बजीत सिंह ने गुरमेल सिंह, परमजीत सिंह, काका सिंह, काली, कुलदीप कुमार, अमरीक सिंह, मनप्रीत सिंह व पांच अज्ञात लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया है कि वह 28 अक्टूबर की रात्रि करीब आठ बजे अपनी कंबाइन के साथ धान की फसल काटकर घर आ रहा था। इस दौरान उक्त आरोपितों ने लाठियों व डंडों से लैस होकर उसका रास्ता रोक लिया और उससे जबरदस्ती अपनी फसल काटने के लिए उसकी कंबाइन छीनकर ले गए तथा जाते-जाते धमकियां भी दीं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका आरोपितों के साथ जमीन का विवाद चल रहा है, जिसके चलते उन्होंने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.