संस मानसा: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। सदर मानसा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को तलवंडी अकलिया वासी सतनाम सिंह ने बताया कि उसका भाई तरसेम सिंह मोटरसाइकिल पर अपने काम से मानसा से गांव लौट रहा था। गांव मूसा बस अड्डे के नजदीक उसको किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, एक अन्य मामले में मानसा पुलिस को एक व्यक्ति मनप्रीत सिंह नंगल खुर्द ने बताया कि कुछ व्यक्तियों ने उसके पिता महिदर सिंह को घेरकर बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने जसवीर सिंह जस के अलावा चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रात भर ठेके के बाहर बेहोश पड़े शराबी की ठंड से मौत डबवाली रोड पर गणपति इन्क्लेव के सामने स्थित शराब के अहाते के बाहर शनिवार सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली। सहारा जनसेवा के सदस्यों ने वर्धमान पुलिस चौकी को जानकारी दी। पुलिस टीम ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि मृतक रात्रि ज्यादा शराब पीकर वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा और रात में ठंड के कारण उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान रमेश नेपाली निवासी फोकल प्वाइंट के तौर पर हुई है। वहीं मानसा पुलिस को एक व्यक्ति मनप्रीत सिंह नंगल खुर्द ने बताया कि कुछ व्यक्तियों ने उसके पिता महिदर सिंह को घेरकर बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने जसवीर सिंह जस के अलावा चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
मानसा में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे