केंद्रीय मंत्री तोमर ने जनसंवाद रैली में लिया हिस्सा
मानसा भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम ने जनसंवाद रैली में हिस्सा लिया।
जासं, मानसा : शनिवार को मानसा में पंजाब स्टेट वेयर हाउस के पूर्व डायरेक्टर हरदेव ऊभा के दफ्तर में मानसा भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम ने जनसंवाद रैली में हिस्सा लिया।
रैली को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पंजाब के प्रभारी व भाजपा के सूबा प्रधान अश्वनी शर्मा ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया।
इस मौके पर सुखवंत सिंह धनौला उपप्रधान भारतीय जनता पार्टी ने विशेष रूप में पहुंचकर पार्टी वर्करों की हौसला अफजाई की। केंद्रीय मंत्री तोमर ने पार्टी वर्करों को संबोधित करते कहा कि एमएसपी जारी रहेगी। इसे किसी कीमत पर समाप्त नहीं किया जाएगा। इस मौके बीजेपी के जिला प्रधान मक्खण लाल, उपप्रधान अमरजीत सिंह, महासचिव माधो मुरारी, उपप्रधान विनोद काली, आशीष अग्रवाल व गौतम शर्मा आदि उपस्थित थे।