प्रेमी जोड़े की खुदकुशी मामले में सरदूलगढ़ थाने के तीन मुलाजिम सस्पेंड
पुलिस प्रशासन ने सरदूलगढ़ थाने के एक सहायक थानेदार और दो पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है।
संस, सरदूलगढ़ : पुलिस प्रशासन ने सरदूलगढ़ थाने के एक सहायक थानेदार और दो पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है। थाना सरदूलगढ़ के सहायक थानेदार सुखविन्दर सिंह, सिपाही गुरप्रीत सिंह और सिपाही परविन्दर सिंह को पुलिस विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। इस बारे पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले का कारण जाना गया तो वह कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए व आनाकानी करते रहे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कि पिछले दिनों सरदूलगढ़ पुलिस ने अनाज मंडी सरदूलगढ़ के नजदीक एक गली में छापेमारी करके एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर उनको थाने लाया था। इसके बाद जहर निगलने से दोनों की मौत हो गई थी। मामले की सच्चाई सामने आने पर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने गहनता से जांच की व जिस पर इन तीनों पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया गया है।
इस संबंधी डीएसपी सरदूलगढ़ संजीव गोयल के साथ बात की तो उन्होंने बताया कि कि प्रेमी जोड़े को पकड़कर ले जाने वाले पुलिस मुलाजिमों ने उच्च अधिकारियों को सही जानकारी नहीं दी है। इन मुलाजिमों को लापरवाही करने कारण उन तीनों को सस्पेंड कर दिया गया है।